ट्रेन की स्पीड बढ़ाने की तैयारी
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
सवाईमाधोपुर एसएसई के तकनीकी अधिकारी ने ट्रेन की स्पीड को और बढ़ाने के लिए तथा इसके लिए ट्रैक में और सुधार करने के लिए एलाटमेंट तकनीकी उपकरण बनाया है जिसे दो दिन पूर्व मुख्य अभियंता द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद उपकरण के प्रस्ताव को दिल्ली रेलवे बोर्ड में भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस उपकरण को स्वीकार कर लिए जाने के बाद ट्रैक में और सुधार होगा जिससे ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेगी।
इस उपकरण को संबंधित अधिकारी के नाम से सांकेतिक किया गया है। उपकरण का नाम मलखान एलाइन मेंट इक्विपमेंट रखा गया है। इसे फिलहाल यार्ड के पास स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग में रखा गया है। उपकरण में रेल ट्रैक को सीधा कर उसमें इस प्रकार से सुधार करने की अहमियत है कि ट्रेन की गति पटरी पर और बढ़ सकेगी। तकनीकी अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस उपकरण से ट्रैक के सुधार के बाद पटरी पर ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा या इससे अधिक की रफ्तार से दौड़ सकेगी जबकि राजधारी, गरीब रथ, दुरंतो जैसी ट्रेनों की रफ्तार वर्तमान में 130 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। जानकारी के अनुसार उपकरण के प्रस्ताव को दिल्ली रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकार कर लिया गया है और इस बात का भी आश्वासन दिया गया है कि मलखान एलाइन मेंट उपकरण से ट्रैक में सुधार कर ट्रेन की स्पीड को बढ़ाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। यह उपकरण पूरी तरह डिजिटल फार्म में हैं। तकनीकी अधिकारियों के अनुसार यह उपकरण पूरी तरह विदेशी उपकरण की तर्ज पर बनाया गया है। जिसका केवल एक ही उद्देश्य है ट्रैक में अधिक से अधिक से सुधार और ट्रेन की स्पीड में तेजी। रेल प्रशासन ने इस पर खुशी व्यक्त की है।
सवाई माधोपुर. ट्रेनकी स्पीड को बढ़ाने के लिए बनाया गया उपकरण।