पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिनों में नहीं लगी एक भी क्लास, छात्रों में रोष

15 दिनों में नहीं लगी एक भी क्लास, छात्रों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. पानीपीने के लिए लगाया फ्रीज अब खराब हो चुका है।

सवाई माधोपुर. पॉलीटेक्निककॉलेज में कक्षाएं शुरू नहीं होने से छात्र नाराज।

भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

जिलामुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में अव्यवस्थाओं के चलते इसमें अध्ययन करने वाले छात्र परेशान हंै। अव्यवस्था का आलम यह है कि पंद्रह दिन बाद भी क्लास लगना शुरू नहीं हुआ है।

प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर कक्षाएं शुरू होने का इंतजार कर रहे छात्र अजय सिंह, गोविंद सिंह, संजय मीणा, मनीष जैन, विजेंद्र मीणा, रूपसिंह मीणा आदि ने बताया कि 1 सितंबर से कक्षाएं शुरू होने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कक्षा नहीं लगी है। वहीं इसी कैंपस में धौलपुर कॉलेज भी संचालित है, जिसकी कक्षाएं नियमित लग रही हैं। कॉलेज में अध्ययन करने के लिए गांवों से भी छात्र आते हंै, लेकिन कक्षाएं नहीं लगने से उन्हें निराश लौटना पड़ता है।

नहींहै सुविधाएं: पॉलीटेक्निककॉलेज पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी समुचित नहीं है। शौचालयों की सफाई हुए काफी समय बीत जाने से इनमें दुर्गंध आती है। वहीं पेयजल के लिए बनी टंकियों में कचरा पड़ा हुआ है। छात्रों को पेयजल के परेशान होना पड़ता है।

प्रवक्तामनमर्जी से आते है: महाविद्यालयमें प्रवक्ता कक्षा लेने नहीं आते है। उनके आने जाने का समय भी निर्धारित नहीं है। वे मनमर्जी से कभी भी हस्ताक्षर करने जाते है। वहीं धौलपुर की कक्षाएं भी देरी से लगती है।

^मेरेचोट लग जाने के कारण छुट्टी पर हूं। समय पर कक्षाएं लगनी चाहिए। अगर नहीं लग रही है तो शुरू करवाई जाएगी। टंकियों एवं शौचालय की सफाई करवाकर छात्रों को सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।

- विजय सिंह, प्रधानाचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज