पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 59 सीवर कनेक्शन की स्वीकृित जारी

59 सीवर कनेक्शन की स्वीकृित जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | नगरपरिषद के जामा मस्जिद शहर क्षेत्र में सीवर कनेक्शन के लिए शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 59 कनेक्शनों की स्वीकृति जारी की गई।

बैठक आयोजित: ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत समिति हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई, जिसमें सदस्यता अभियान चलाने के साथ एक हजार आठ सदस्य बनाने का निर्णय लिया। बैठक में अशोक शर्मा, श्रीराम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विद्यालय का किया निरीक्षण: भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से टीम ने राउमावि बहरावंडा खुर्द में निरीक्षण किया तथा बनाए जा रहे चार कमरों के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। यह जानकारी प्रधानाचार्य ने दी।