- Hindi News
- ओजोन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
ओजोन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
वनमंडल की ओर से वन चेतना केंद्र पर मंगलवार को ओजोन दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें पर्यावरण चेतना रैली निकाली गई। रैली आलनपुर नर्सरी से कोतवाली होते हुए वापस पौधशाला पहुंची। इसके बाद छात्रों की निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उपवन संरक्षक अनीता ने ओजोन परत के संरक्षण को समझने तथा उस पर पड़ने वाले कुप्रभाव को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपवन संरक्षण भवानी सिंह, रंगलाल चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने ओजोन परत के संरक्षण के लिए घरों में अपनाए जाने वाले उपाय बताए, ताकि इसके क्षरण को रोका जा सके। विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। राजीव गांधी प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की ओर से अंतर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लिखित एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें 25 स्कूलों के दो सौ बालकों ने भाग लिया। विजेता छात्रों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए।