- Hindi News
- जौंला से कावड़ की सड़क अधूरी लोगों की कब होगी ख्वाइश पूरी
जौंला से कावड़ की सड़क अधूरी लोगों की कब होगी ख्वाइश पूरी
भगवतगढ़. अधूरापड़ी जौंला कावड़ रोड। बिखरी गिट्टियों से बढ़ी मुिश्कलें।
भास्कर न्यूज | भगवतगढ़
भगवतगढ़से सवाई माधोपुर वाया जौंला मार्ग की जौंला से कावड़ सड़क का कार्य तीन साल से अधूरा पड़ा हुआ है। अधूरी सड़क वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस संबंध में कई बार जन प्रतिनिधियों एवं लोगों ने मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिए जाने से कार्य पूरा नहीं हो रहा है।
इस तीन किमी सड़क के कार्य में गिटिट्यां जमाकर छोड़ा हुआ है। सड़क के कार्य में डामरीकरण नहीं होने तथा वाहनों के आने जाने से जमाई गई गिटिट्यां उखड़ गई हैं। ऐसे में उखड़ी हुई गिटिट्यां वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इन गिट्टियों से ना केवल वाहन चालक स्लीप होकर चोटिल हो रहे हंै। वहीं कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
इस संबंध में भगवतगढ़ सरपंच सत्यनारायण मीना, जौंला सरपंच मदनलाल आदि ने पंचायत कोरम की बैठक में प्रस्ताव लेकर अधिकारियों को डामरीकरण करवाने के लिए कहा है, लेकिन डामरीकरण का कार्य आज तक नहीं हुआ है। डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं होने से जहां भगवतगढ़ क्षेत्र के लोगों को सीधा सवाई माधोपुर आने जाने के मार्ग की सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
बबूलभी राह में बाधक
इससड़क मार्ग पर रेवतपुरा गांव के बीच सड़क के दोनों किनारे उगे विलायती बबूलों ने सड़क की चौड़ाई को घटाकर आधा कर दिया है। ऐसे में वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। वहीं सामने का वाहन दिखाई नहीं देने से तेज गति में एक साथ आमने सामने से वाहन आने की दशा में दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
^जौंलाकावड़ सड़क के अधूरे कार्य पर डामरीकरण करवाने की मांग के प्रस्ताव कई बार पंचायत कोरम में लेकर अधिकारियों को भिजवाए गए है। कई बार जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया है, लेकिन कार्य पूरा नहीं करवाया जा रहा है। इस सड़क के पूरी नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
-सत्यनारायण मीना, सरपंच भगवतगढ़