पोल हटाने में नगर परिषद की ढील पोल हुई उजागर
सार्वजनिक निर्माण विभाग में चल रहे लिंक रोड के काम के बीच नगर परिषद की स्ट्रीट लाईट के खंभे अब भी बाधा बन कर खड़े हुए हैं। एक तरप नगर परिषद भविष्य में दुर्घटना का कारण बनने वाले इन खंभों को हटाने में रुचि नहीं दिखा रही है तो दूसरी तरफ ठेकेदार भी इनके साथ छेड़खानी नहीं कर रहा है। हम्मीर सर्किल से अस्पताल के बीच चल रहे सड़क के काम में एक तरफ नगर परिषद द्वारा सात साल पहले लगाए गए बिजली के खंबे बाधा बन गए हैं। कोई खंभा किनारे पर तो कोई सड़क के बीच गया है। ऐसे में अगर इनको हटाए बिना ही सड़क बनाई गई तो आए दिन लोग एवं वाहन इन से टकरा कर हादसों का शिकार होंगे। इस बारे में सड़क का काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों का कहना है कि हम इनको हटा नहीं सकते हैं। इनको हटाने का काम नगर परिषद का है। अगर नहीं हटे तो हम तो बीच में लेकर ही सड़क बना देंगे।
सवाई माधोपुर. लिंकरोड निर्माण के दौरान सड़क के बीच में रहे स्ट्रीट लाइट के खंभे जिनसे हादसे का डर है।