संसदीय सचिव का किया अभिनंदन
सवाई माधोपुर| बैरवासमाज की ओर से संसदीय सचिव एवं खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल का अभिनंदन समारोह सुबह दस बजे रणथंभौर रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में होगा। अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला संयोजक कालूराम बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र गोठवाल होंगे। अध्यक्षता सवाई प्रधान सूरजमल बैरवा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य, पंस सदस्य एवं सरपंच रहेंगे।
बसपाकी बैठक कल
सवाई माधोपुर| बसपाकी बैठक 15 फरवरी को इंदिरा कॉलोनी स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित होगी। खंडार विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रभुलाल मैकेनिक ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि मुरारी सिंह होंगे।