स्टांप वेंडरों की हड़ताल कल
सवाई माधोपुर| राजस्थानस्टांप वेंडर यूनियन के आह्वान पर जिला मुख्यालय एवं जिले के स्टांप वेंडर 15 फरवरी सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। स्टांप विक्रेता यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को पत्र देकर हड़ताल की सूचना देते हुए बताया कि सरकार द्वारा स्टांप चालू करने एवं स्टांप बेचने के पावर तीन लाख से घटाकर पचास हजार कर दिए जाने से स्टांप वेंडरों को रोजी रोटी की परेशानी हो रही है। स्टांप वेंडर मांग के समर्थन पर 15 को कार्य का बहिष्कार करेंगे।