पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर बंबोरी रेलवे फाटक के पास गुरुवार शाम को पटरियों पर शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी रणविजय सिंह और जीआरपी मौके पर पहुंची। थानाधिकारी ने बताया कि ट्रेन में सफर करने के दौरान 50 वर्षीय यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कांस्टेबलद्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत

सवाई माधोपुर | सूरवालथानाधिकारी से मैनपुरा निवासी चेतन मीणा पुत्र रामनाथ मीणा ने सूरवाल थाने के पास हाई वे पर एक कांस्टेबल एवं एएसआई द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि जब वह 14 सितंबर को शाम छह बजे बजरिया से मैनपुरा अपने गांव जा रहा था तो इसी दौरान सूरवाल थाने के पास हाईवे पर कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने उसे एक तरफ बुलाया और थप्पड़ मार दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कांस्टेबल ने 500 रुपए भी मांगे। उसने बताया कि थोड़ी ही देर बाद एएसआई हेमराज मीणा वहां गया और बंद करने की धमकी दी। दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामावतार मीणा ने सीओ सिटी और ग्रामीण को इस मामले में ज्ञापन देकर संबंधित कांस्टेबल और एएसआई को हटाने की मांग की है। इस संबंध में सूरवाल थानाधिकारी गिरधरसिंह ने बताया कि 14 सितंबर को सूरवाल थाने के पास हाई वे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान शिकायत कर्ता को रुकवाया गया, लेकिन यह अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत निराधार है।