पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा पर तेजाब डालने का प्रयास

छात्रा पर तेजाब डालने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

महिलाथाना पुलिस में एक निजी कॉलेज की छात्रा ने इसी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने तथा तेजाब डालने का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में छात्रा ने बताया कि कॉलेज के छात्र देशराज मीना उसे आए दिन परेशान करता है। जब उसके द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किया तो वह उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी देने लगा। रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को इस छात्र ने उस पर तेजाब डालने का प्रयास किया। लेकिन वह बाल बाल बच गई।

शिक्षिकापर भी लगाया साथ देने का आरोप

छात्राने रिपोर्ट में बताया कि उक्त छात्र का साथ इसी कॉलेज की एक शिक्षिका द्वारा दिया जा रहा है। पंद्रह दिन पूर्व उक्त शिक्षिका ने उसे सुबह दस बजे कॉलेज बुलाया तब देशराज भी वहां था। शिक्षिका ने देशराज से बात करने का दबाव बनाया गया। वहीं देशराज ने छेड़छाड़ का प्रयास किया।

गुरुवार को सुबह शिक्षिका ने छात्रा को मोबाइल कर आवश्यक कार्य बताते हुए कॉलेज बुलाया। वह कॉलेज जाने के लिए सुबह 9:30 बजे घर से बाहर निकली तो उसके ऊपर तेजाब डालने का प्रयास किया गया। वह बाल-बाल बच गई तथा इस प्रयास से डरकर तुरंत घर के अंदर चली गई। बाद में पीड़िता ने पिता के साथ महिला थाने में उपस्थित होकर देशराज और सहयोग करने वाली शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच एएसआई शरीफ अली कर रहे हैं।

मनचलोंको रोकने की गुहार

जिलामहिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को छात्राओं एवं महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज एवं कोचिंग की छात्राओं के साथ आसपास एवं रास्ते में मनचले लड़कों द्वारा फब्तियां एवं छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती है। इससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय बना रहता है। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय किए जाए। ज्ञापन देने वालों में कई महिलाएं एवं छात्राएं शामिल थी।

सवाई माधोपुर. महिलाओंयुवतियों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने जाती महिलाएं।