पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूचना का अधिकार सुशासन सुनिश्चित करने का माध्यम

सूचना का अधिकार सुशासन सुनिश्चित करने का माध्यम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | सूचनाएवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, सवाईमाधोपुर की ओर से गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल में सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी आम जन को देने के उद्देश्य से जागरूकता संगोष्ठी एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवचरण पारीक की अध्यक्षता में किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामनाथ मीना ने बताया कि भारत सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों तथा सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सूचना का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। इस अधिनियम का उद्देश्य एक ऐसी व्यवहारिक व्यवस्था कायम करना है जिससे देश का आम नागरिक सार्वजनिक प्राधिकरणों से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सके। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य पारीक ने बताया कि सूचना का अधिकार सुशासन सुनिश्चित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। इस अवसर पर आयोजित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को को विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वरिष्ठ अध्यापक बुनियाद अली, घनश्याम बुजेठिया आदि ने विचार व्यक्त किए।

बालवैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभाएं

सवाई माधोपुर | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में चल रहे विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी एवं जनसंख्या शिक्षा मेले के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। राष्ट्रीय रोल प्ले में राबाउमावि मानटाउन की बालिकाएं प्रथम रही। लोकनृत्य में राबाउमावि बामनवास पट्टी कलां विजेता रही। सेमीनार छात्र में महावीर गुर्जर राउमावि सवाई माधोपुर शहर प्रथम एवं विजेंद्र बैरवा साहूनगर द्वितीय रहा। सेमीनार शिक्षक में कृष्ण मोहन गर्ग रामावि खानपुर प्रथम एवं इंद्रजीत दुबे द्वितीय रहे। मॉडल प्रदर्शन, लिखित एवं मौखिक क्विज प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय चक्र का आयोजन किया गया। शुक्रवार को वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज फाइनल राउंड, मॉडल प्रदर्शन फाइनल राउंड की प्रतियोगिताएं होगी। विज्ञान मेले में प्रदर्शित मॉडल एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों ने अवलोकन कर प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिकों ने अपनी जिज्ञासाएं शांत की