मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित
मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित
सवाई माधोपुर | निरीक्षणके दौरान पाई गई अनियमितताओं के चलते मैसर्स सैनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, राजकीय चिकित्सालय के सामने का खुदरा औषधी अनुज्ञापन 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक निलंबित किया गया है।
स्कूटीयोजना के लिए छात्राओं से आवेदन आमंत्रित
सवाई माधोपुर | राजकीयपीजी कॉलेज में देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना सत्र 2014-15 के लिए विशेष पिछड़ा वर्ग की नियमित छात्राओं से 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
राधा-श्रीकृष्ण गोशाला की बैठक
सवाई माधोपुर | श्रीराधा-कृष्ण गोशाला समिति की बैठक गुरुवार को गोशाला प्रागंण में समिति अध्यक्ष राधेश्याम जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमेंं लोगों से गोशाला में आर्थिक सहयोग के लिए सहायता उपलब्ध करवाने के बारे में चर्चा की गई।
भरतपुरके अतिरिक्त मुख्य अभियंता का स्वागत
सवाई माधोपुर | जलदायकर्मचारी संघ की बैठक सर्किट हाउस में गुरुवार को भरतपुर क्षेत्र के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता का सवाई माधोपुर पधारने पर कर्मचारी संघ ने स्वागत किया गया। मुख्तयार खान, अंगदलाल योगी, रामप्रसाद मीणा ने बताया कि इस अवसर पर उन्हें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही उनसे एक आदेश में संशोधन कर एसीपी शब्द को हटवाने का आग्रह किया।
क्षेत्रके दौरे पर रहेंगे आज विधायक
चौथ का बरवाड़ा | विधायकजितेंद्र गोठवाल सुबह दस बजे राउमावि खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद वे गडरवास में देहलवाल मेले में भाग लेंगे।
गुमशुदगीके दो मामले दर्ज
सवाई माधोपुर | कोतवालीथाना पुलिस में दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए हैं। रेलवे कॉलोनी निवासी जगराम मीणा का 25 वर्षीय पुत्र रामनरेश मीणा 5 सितंबर को शाम सात बजे बाजार में दवाई लेने गया था, लेकिन वह लौट कर नहीं आया। रामनरेश दिमागी हालत से ठीक नहीं है। दूसरे मामले में रामड़ी निवासी 47 वर्षीय प्रेमदेवी की गुमशुदगी का मामला मलारना थाने में दर्ज किया गया है।
सार समाचार