पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दावा प्रपत्र की अंतिम तिथि

दावा प्रपत्र की अंतिम तिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दावा प्रपत्र की अंतिम तिथि

सवाई माधोपुर | जिनविद्यालयों ने आरटीई की द्वितीय किस्त के दावे प्रपत्र नहीं बनाए हैं, वे 19 सितंबर तक तैयार कर कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन विद्यालयों ने दावा प्रपत्र तैयार कर लिए हैं वह भी इस दिन कार्यालय में पहुंचें।

जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

चौथ का बरवाड़ा | कस्बेमे राउप्रावि की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 19 सितंबर सुबह दस बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता मे आने वाले खिलाडि़यों के लिए रुकने की व्यवस्था मीणा धर्मशाला में की गई है।

खिरनीमें बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

खिरनी | खिरनीफीडर पर 19 सितंबर को मेंटीनेंस कार्य के चलते कस्बे में सुबह दस से दोपहर चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी कनिष्ठ अभियंता कुशल कुमार गुर्जर ने दी।

गिरधरपुरागांव में जनसुनवाई

भगवतगढ़ | चौथकाबरवाड़ा क्षेत्रांतर्गत गिरधरपुरा गांव में शुक्रवार को शाम चार बजे जनसुनवाई होगी। एसपी विभिन्न विभागों के अभियंताओं एवं अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों की पानी, बिजली, सुरक्षा एवं अन्य मामलों की सुनवाई करेंगे। एसडीएम, तहसीलदार भी उपस्थित रहेंगे।

रेलवेके एईएन को सौंपेंगे ज्ञापन

सवाई माधोपुर | वेस्टसेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज यूनियन की शाखा सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को सहायक अभियंता को समस्याओं का ज्ञापन दिया जाएगा। शाखा अध्यक्ष लोकेन्द्र मीणा ने बताया कि 12 से 18 सितंबर तक चलाई गई रेलकर्मी चेतना यात्रा के दौरान रेलकर्मियों से सुनी गई समस्याओं का ज्ञापन यूनियन द्वारा सहायक अभियंता को दिया जाएगा। इस दौरान सहायक मंडल सचिव कोटा एस.के.भार्गव भी उपस्थित रहेंगे।

सवाई में आज