पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन भी जारी रहा ग्राम सेवकों का कार्य बहिष्कार

तीसरे दिन भी जारी रहा ग्राम सेवकों का कार्य बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | राजस्थानग्राम सेवक संघ की ओर से एसडीएम बरवाड़ा द्वारा बलरिया सचिव के साथ किए अभद्र व्यवहार के विरोध में किया जा रहा कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ अध्यक्ष ने बताया कि उचित कार्रवाई के लिए गुरुवार को मुख्य सचिव राजस्थान सरकार एवं आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

बीएसएनएलयूनियन का धरना प्रदर्शन

सवाई माधोपुर| बीएसएनएलकी एसएनईए (आई) यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर मध्यान्ह समय में धरना प्रदर्शन किया। संघ के सचिव बीएस मीणा, एचपी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगे रखी है।

शिक्षकसंघ (सियाराम) ने बनाई रणनीति

सवाई माधोपुर| राज्यस्तरीय धरने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ(सियाराम ) द्वारा गुरुवार को राउप्रावि सेकसरिया में आंदोलन के संबंध में रणनीति बनाते हुए पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। जिला मंत्री महेश सेजवाल ने बताया कि मांगों को लेकर 22 सितम्बर को स्टेच्यू सर्किल जयपुर पर संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के प्रदेश पर्यवेक्षक एवं संरक्षक जगदीश नारायण मित्र, व्याख्याता प्रतिनिधि मोहम्मद जाकिर,उपशाखा अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा,कोषाध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, उपाध्यक्ष घनश्याम बैरवा आदि उपस्थित थे।

स्कूलमर्ज का विरोध

कुस्तला| राप्राविछारोदा की ढाणी स्कूल का मावि गंभीरा में मर्ज किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस संबंध में छारोदा की ढाणी के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मर्ज को निरस्त करवाने की मांग की है।