- Hindi News
- बौंली| सार्वजनिकनिर्माण विभाग की ओर से करीब एक माह पहले
बौंली| सार्वजनिकनिर्माण विभाग की ओर से करीब एक माह पहले
बौंली| सार्वजनिकनिर्माण विभाग की ओर से करीब एक माह पहले स्टेट बैंक के पास बने नाले के छत का करवाया गया निर्माण एक माह में ही क्षतिग्रस्त हो गया है। कस्बे के रामजीलाल फुलवाडिया, रामकेश माली, रामावतार डंगोरिया आदि ने बताया कि करीब एक माह पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस नाले के ऊपर लगे लोहे के जाल पर सीसी निर्माण किया गया था, जो वर्तमान में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने इस नाले की छत का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
पौधरोपणकर बताया महत्व
सवाई माधोपुर| जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किड्स फॉर टाइगर संस्था की ओर से पौधरोपण किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य रामकिशोर मीणा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न किस्म के कई पौधे लगाए गए, तथा छात्रों को इनका महत्व समझाया गया।
रक्तदानशिविर 26 को, 200 यूिनट का लक्ष्य
सवाई माधोपुर| पूज्यसिंधी समाज समिति सवाई माधोपुर तथा भारत विकास परिषद सवाई माधोपुर की ओर से संयुक्त रूप से भगवान श्रीझूलेलालजी मंदिर आवासन मंडल कॉलोनी प्रांगण में 26 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। अध्यक्ष ने बताया कि शिविर में दो सौ यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया।
65बच्चों को टाइफाइड के टीके लगाए
भगवतगढ़| कस्बेके प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान की ओर से बालकों को टाइफाइड के टीके लगाए गए। इस संबंध में पीएचसी प्रभारी ने बताया कि स्वयं सेवी संस्था की ओर से बालकों को टीके लगाए जा रहे है। गुरुवार को 65 बालकों को ये टीके लगाए गए।
स्मारकसमिति की बैठक में कई प्रस्ताव
भगवतगढ़| कस्बेकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था महाराणा प्रताप स्मारक समिति की बैठक अध्यक्ष जगदीश काछी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए। मंत्री सूरज शर्मा ने बताया कि बैठक में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करवाने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने तथा इसका समय तय करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष एवं मंत्री को दी गई। साथ ही स्मारक स्थल के मैदान में सुरक्षा दीवार बनवाने के लिए विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि के माध्यम से कार्य करवाने का प्रस्ताव लिया गया।
सबजूनियर वर्ग में शिवानी गोयल अव्वल
सवाई माधोपुर| अग्रवालसमाज समिति शहर सवाई माधोपुर द्वारा अग्रसेन जयंती