सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए किया गांवों का दौरा
सवाई माधोपुर | सनाढ्यगौड़ ब्राह्मण के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कई गांवों का दौरा कर लोगों से सम्मेलन में भाग लेकर उसे सफल बनाने का आग्रह किया। मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन समिति के हेमराज शर्मा, लड्डूलाल, गोकुलचंद, अशोक शर्मा, तुलसीराम शर्मा, हरिनारायण शर्मा, सत्यनारायण पटवारी, अमित शर्मा, गणेश प्रसाद, हनुमान शर्मा, मुकेश तेहरिया आदि ने फलौदी, लहसोड़ा, सीणोली आदि गांवों का दौरा कर लोगों से संपर्क किया और सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया।