राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलों का निस्तारण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में बैंक, 138 एन.आई. एक्ट, अन्य वसूली योग्य एवं प्रीलिटिगेशन मामलों के आपसी समझाइश और राजीनामे के माध्यम से निस्तारण के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के पूर्णकालिक सचिव विनोद कुमार गिरी ने बताया कि इस लोक अदालत में न्याय क्षेत्र में बैंक संबंधी 2 प्रकरण, जिनमें सेटलमेंट राशि 85 हजार, 138 एन.आई. एक्ट के 3, जिनमें सेटलमेंट राशि 17 लाख 97 हजार 585, अन्य वसूली के एक, जिनमें सेटलमेंट राशि 25 हजार तथा बैंक संबंधी प्रीलिटिगेशन के कुल 129 प्रकरण, जिनमें कुल 1 करोड़ 93 लाख 97 हजार 499 रुपए का सेटलमेंट किया गया।
जिला मुख्यालय पर प्रीलिटिगेशन के 75 मामलों का निस्तारण हुआ, जिससे कुल 1 करोड़ 40 लाख 83 हजार 986 राशि का सेटलमेंट हुआ। बैंक, 138 एन.आई. एक्ट एवं अन्य वसूली योग्य संबंधी 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें 18 लाख 87 585 राशि का सेटलमेंट किया गया।