सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के कार्यों का किया अवलोकन
सवाई माधोपुर| सनाढ्यगौड़ ब्राह्मण समाज मानटाउन की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें 23 अप्रेल को आवासन मंडल में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्व समाज के सम्मेलन को समाज की एकता के लिए अच्छी पहल बताई गई। इस अवसर पर समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं पंजीयन की रिपोर्ट का अवलोकन किया गया तथा दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को विवाह योग्य जोड़ों के पंजीयन बढ़ाने और समाज के लोगों से संपर्क करने के लिए कहा गया। बैठक में समाज के मंत्री अशोक पाठक, राधेश्याम शर्मा, किशन शर्मा, मोनू शर्मा, मंजू शर्मा, हरिमोहन शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, सुरेश शर्मा, राधामोहन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, रितेश भारद्वाज, लक्ष्मी शर्मा, वेदप्रकाश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।