पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिथीन थैलियों का धड़ल्ले से उपयोग

पॉलिथीन थैलियों का धड़ल्ले से उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिथीन थैलियों का धड़ल्ले से उपयोग

बौंली| एकओर सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों में पॉलिथीन का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। इस दिशा में प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। पूर्व में करीब एक साल पहले कार्यरत तत्कालीन तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा ने एक-दो बार पॉलिथीन की थैलियों में सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की थी लेकिन उसके बाद आए पूर्व तहसीलदार नाथूलाल मीणा एवं वर्तमान तहसीलदार बद्रीनारायण मीणा ने एक बार भी इस कार्य के लिए पहल नहीं की, जिससे लोग पॉलिथीन का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। लोगों ने पॉलिथीन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सहायकसचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग

खिरनी| चांदनोलीगांव के लोगों ने प्रशासन को पत्र सौंपकर भाड़ौती ग्राम पंचायत के सहायक सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव के हेमराज, रमेश, ओमप्रकाश वर्मा आदि ने बताया कि गांव में तालाब की पाळ के लिए पत्थर डाले गए थे, जिन्हें सहायक सचिव ने अपने निजी उपयोग में ले लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विद्यालयमें एक माह से बिजली बंद

खिरनी| कस्बेके राउमावि ढाणी पर एक माह पहले 11केवी लाइन का तार टूटकर गिर जाने से विद्यालय की बिजली फिटिंग पूरी तरह से जल गई, जिससे स्कूल की बिजली एक माह से बंद पड़ी हुई है। प्रधानाध्यापक रमेशचंद शर्मा ने बताया कि बिजली गुल रहने से विद्यालय के छात्रों सहित अध्यापकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में बिजली निगम के अभियंताओं को 25 दिन पहले सूचित कर दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने निगम के अभियंताओं से शीघ्र समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

निर्धारितसमय पर चलाई जाए बस

बालेर| कस्बेके लोगों ने सवाई माधोपुर से बालेर तक संचालित परिवहन विभाग की बसों को तय समय कार्यकारिणी के अनुसार चलाने की मांग की है। इस संबंध में लोगों ने बताया तक तय समय पर बसें नहीं चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बोरमें मोटर लगाई जाए

सवाई माधोपुर| ग्रामडूंगरी के महाजन मोहल्ले में लगाए गए बोर में मोटर एवं बिजली कनेक्शन करवाने की मांग लोगों ने खंडार विधायक से की है। नवलकिशोर, आशीष गुप्ता सहित अ