पाेल का जंफर खराब, हवा के साथ बिजली गुल
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
मानटाउनक्षेत्रांतर्गत इंदिरा कॉलोनी और प्रेम मंदिर कॉलोनी में आए दिन बिजली की सप्लाई गुल रहने से लोगों में रोष है। लोगों की शिकायत है कि 50 मीटर की दूरी तक का एक जंफर ढीला है, जो हवा के चलते ही पोल से डिस्कनेक्ट हो जाता है। इससे उक्त दोनों कॉलोनियों के कई घरों की बिजली चली जाती है। बिजली जाने के बाद काफी देर तक नहीं आती।
कॉलोनी के लोगों ने इस जंफर को हटाकर नया लगाने का भी आग्रह किया, लेकिन लोगों के सामने बिजली की समस्या अब भी बनी हुई है। रविवार को ढाई घंटे और शनिवार को चार घंटे इसी जंफर के ढीले पड़ जाने से बिजली गुल रही। आए दिन यही समस्या रहती है।
इंदिरा कॉलोनी और प्रेम मंदिर कॉलोनी के कई घरों में हम्मीर पुलिया के पास लगे नए ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई की जाती है लेकिन यह ट्रांसफार्मर कम क्षमता वाला है। ऐसे में बिजली पूरे वोल्टेज से नहीं मिलती। वहीं इसी ट्रांसफार्मर से थोड़ी दूर बड़ के पेड़ के पास से चौराहे तक तीन पोलों पर लगा ढीला जंफर हवा से बार बार हिल जाता है जिससे वह पोल के मेन प्वाइंट से डिस्कनेक्ट हो जाता है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह जंफर काफी पुराना हो चुका है और सही रूप से काम भी नहीं कर रहा है। इसके स्थान पर दूसरा ठीक प्रकार से लगा दिया जाएं तो बिजली गायब होने की बार-बार की समस्या से निजात मिल सकती है। शिकायत बिजली मानटाउन कार्यालय के रजिस्टर में भी कई बार दर्ज करवा दी गई है, लेकिन ढीले पड़े जंफर से कई घरों के उपभोक्ताओं को अब भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जब भी इस समस्या से अवगत कराया जाता है बिजलीकर्मी एक ही जवाब देते हैं कि कुछ दिनों की बात और है। पिछले कुछ दिनों से घंटों तक बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
स्टाफ-वाहनकी कमी
मानटाउनबिजली कार्यालय पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक, शाम चार बजे से रात्रि बारह बजे तक और रात्रि बारह बजे से सुबह तक बिजली कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाता है, लेकिन यहां कर्मचारियों की कमी होने से एक कर्मचारी को तीन तीन कॉलोनियों में जाकर बिजली सुधारनी पड़ती है। दूसरी ओर कर्मचारियों को वाहन सुविधा समय पर नहीं मिलती है।
हमारे पास सरकारी गाड़ी एक है, जो बिजली सुधारने के लिए फील्ड पर रहती है। रविवार को ड्राइवर की छुट्टी होने के कारण ठेकेदार की गाड़ी के भरोसे रहकर काम