- Hindi News
- बजरी से भरी ट्रॉली जब्त, दो जने गिरफ्तार
बजरी से भरी ट्रॉली जब्त, दो जने गिरफ्तार
बौंलीथाना पुलिस ने बजरी से भरी एक ट्रॉली को शनिवार रात जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाने के धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी का खनन कर ले जाया जा रहा था। आरोपी बबलू पुत्र कमल गुर्जर और रामकेश पुत्र फेलूराम निवासी बौंली को गिरफ्तार किया।
शांतिभंगमें दो को पकड़ा
बौंली | थानापुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाने के कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात को बौंली निवासी रामकेश माली पुत्र फैलीराम माली एवं बबलू गुर्जर पुत्र कमल गुर्जर आपस में झगड़ा कर रहे थे, जिन्हें शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया है।
एक्सईएनका तबादला
सवाई माधोपुर | सानिविके सवाई माधोपुर अधिशासी अभियंता का सवाई माधोपुर से तबादला कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता आर.ए.त्रिवेदी ने बताया कि अधिशाषी अभियंता आरएस बैरवा को स्थानांतरित लाखेरी लगाया गया है।