कवि सम्मेलन में गुदगुदाए श्रोता
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
अग्रसेनसदन मानटाउन में रविवार को अग्रसेन जयंती के महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके अंतर्गत दो वर्गों में बालक बालिकाओं की चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा महिलाओं एवं बच्चों के लिए अलग-अलग सामान्य ज्ञान तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। राजेश गोयल ने बताया कि 22 सितंबर को मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता होगी।
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को अग्रवाल शिक्षण संस्थान प्रबंध समिति की ओर से शनिवार को शहर पुलिस चौकी के सामने कवि सम्मेलन का आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया तथा सामाजिक परिप्रेक्ष्य में कविता पाठ कर लोगों के मर्म को छुआ।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि एएसपी दशरथ सिंह तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शिखर चंद जैन ने महाराज अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके कवि सम्मेलन का आगाज सरस्वती वंदना से करते हुए कवि पंकज ने मां वीणापाणि की अर्चना की। इसके बाद कवि पंकज पनखार ने मन वचन दे दिया आपको, फिर भी मन रहा गिला गिला कविताएं सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। इसके बाद वीर रस के कवि भूपेंद्र राठौड़ ने देशभक्ति से जुड़ी कविताएं सुनाकर श्रोताओं की भुजाओं में जोश भर दिया। कवि मुरलीधर गौड़ ने हाड़ौती अंदाज में कविता पाठ करते हुए लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने मोबाइल के दुष्प्रभाव पर कविता सुनाते हुए अभिभावकों को अपने बालकों को मोबाइल से सावधान रखने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी कविता मोबाइल जब से चाल्या छै छौरा को तो माई बाप से प्यार हट ग्यो रे सुनाकर श्रोताओं का खूब प्यार प्राप्त किया। देर रात को महाराज अग्रसेन की वंदना के साथ कवि सम्मेलन को विराम दिया गया।
सवाई माधाेपुर. बजरियास्थित अग्रसेन भवन में क्विज प्रतियाेंगिता में भाग लेते बच्चे।