पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक कर्मचारियों के अधिवेशन में नई टेक्नोलॉजी की जानकारी दी

डाक कर्मचारियों के अधिवेशन में नई टेक्नोलॉजी की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

अखिलभारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रामीण सेवक की सवाई माधोपुर मंडल शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को मुख्य डाकघर के प्रांगण में मुरारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए।

सवाई माधोपुर मंडल के अधीक्षक ने डाकघर विभाग की नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार एवं अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। अधिवेशन में संघ की पिछले वर्षों में हुई गतिविधियों का लेखा जोखा एवं पिछले खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। अधिवेशन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भी संघ द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर कौशिक, मालीराम स्वामी, रामप्रसाद चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यकारिणी का किया गठन: कार्यक्रम में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ मंडल शाखा सवाई माधोपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष, रामदयाल मीणा, कमलाराम सैन रामचरण सैन को उपाध्यक्ष तथा धारासिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।