पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने निकाली धर्म प्रभा रैली

विद्यार्थियों ने निकाली धर्म प्रभा रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंडबाजे के साथ निकाली रामदेव जी की शोभायात्रा

अधिवेशन के समापन पर सम्मान

कासं.|सवाई माधोपुर

मुनिसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति पाठशाला का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर नसियां, दादाबाड़ी कोटा में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।

सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज समिति एवं चमत्कारजी प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों ने पाठशाला के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर तथा अधिवेशन मेंे भाग लेने के लिए बस को हरी झण्डी दिखाकर सवाई माधोपुर से कोटा के लिए रवाना किया। अधिवेशन का शुभारम्भ मंगलाचरण से हुआ। श्रमण संस्कृति पाठशाला स.मा. के मुख्य प्रभारी पण्डित सुनील जैन शास्त्री तथा सहयोगी सुमन झांझरी अनिता संघी के संयुक्त नेतृत्व में दादावाडी कोटा में निकाली गई धर्म प्रभावना रैली मे विद्यार्थी शामिल हुए। रैली में विद्यार्थी अंहिसात्मक स्लोगन लिखी तख्तियां, जैन पताका हाथों में लेकर भगवान महावीर एवं मुनि संघ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। अधिवेशन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुनि सुधासागरजी ने धार्मिक पाठशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ’बच्चे धार्मिक पाठशाला से जुड़कर तथा धर्म गुरुओं द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर धार्मिक संस्कार ग्रहण करें, जिससे वे परिवार, समाज देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मुनि संघ मे शामिल क्षुल्लक धैर्यसागर महाराज ने भी अधिवेशन को संबोधित किया। अधिवेशन के दौरान पर्यावरण मैत्री समूह कोटा के तत्वावधान मेंे लगाई गई ‘पर्यावरण बचाओ, सुखी जीवन पाओ’ चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। अधिवेशन के समापन पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

रामलीलामें बाली वध का मंचन

सवाई माधोपुर| नगररामलीला मंडल समिति शहर सवाई माधोपुर की ओर से शहर स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में रविवार रात को कई प्रकार की लीलाओं का मंचन किया गया। प्रवक्ता रामावतार जैमिनी ने बताया कि रविवार को बाली वध, राम-सुग्रीव मित्रता आदि की लीलाओं का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। इसी प्रकार श्री विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल की ओर से मानटाउन क्लब चल रही रामलीला में रविवार