पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 अक्टूबर को रैली निकालकर देंगे स्वच्छता का संदेश

2 अक्टूबर को रैली निकालकर देंगे स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तैयारी बैठक में एडीएम ने दिए निर्देश

कासं.|सवाई माधोपुर

गांधीजयंती के अवसर पर स्वच्छता संदेश देने के लिए विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। रैली सुबह सात बजे महावीर पार्क से रवाना होकर गुलाब बाग में समहात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी। रैली में दोनों महाविद्यालय तथा पांच विद्यालयों के एनएसएस, एनसीसी आदि के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

लेंगेस्वच्छता की शपथ

महात्मागांधी जयंती के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के संबंध में शपथ ली जाएगी।

विभिन्नस्थानों पर की सफाई

स्वच्छभारत सप्ताह के तहत सोमवार को बाल मंदिर कॉलोनी, कलेक्ट्रेट के पीछे तथा नगर परिषद कार्यालय परिसर की सफाई की गई। नगर परिषद आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि इसी के साथ रामद्वारा से सामान्य चिकित्सालय तक नाली तथा रोड, बांकी माताजी खरादी मोहल्ला, घोसी मोहल्ला, दशहरा मैदान, कुंडेरा बस स्टैँड, पटेल नगर की सफाई की गई। सहकारी भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों एवं सदस्यों ने बैंक परिसर में सफाई की सभी को अपने पड़ोस में स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

नुक्कड़नाटक से बताया महत्व

खिरनी| संपूर्णस्वच्छता अभियान के रथ ने सोमवार को कस्बे में पहुंचकर सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगो को सफाई का महत्व बताते हुए सफाई से रहने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि निर्मल भारत अभियान के तहत सरकार द्वारा घर-घर में शौचालय बनवाने के लिए दस हजार रुपए की राशि दे रही है। हम सभी को इसका लाभ लेना चाहिए तथा अपने घर में शौचालय बनवाना चाहिए जिससे गांव में गंदगी फैले। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान रैली निकाली गई।

स्कूलपरिसर की सफाई

भगवतगढ़| राउप्राविसीनोली के बालकों ने सफाई अभियान चलाकर सफाई की तथा लोगों को सफाई का महत्व समझाया। बालकों ने पॉलिथीन की थैलियां एवं डिस्पोजल एकत्र कर उन्हें जलाया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें उषा मीना प्रथम, विष्णु सैन द्वितीय रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिया