- Hindi News
- हंगामे के बीच केवीएसएस की आमसभा, कई प्रस्ताव पारित
हंगामे के बीच केवीएसएस की आमसभा, कई प्रस्ताव पारित
चौथ का बरवाड़ा. केवीएसएसकी आम सभा में हंगामा करते सदस्य।
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा
कस्बेमे संचालित क्रय-विक्रय सहकारी समिति की आमसभा सोमवार को चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में आयोजित की गई। इस मौके पर समिति के सालाना बजट को पेश किया गया तथा कई प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस अवसर पर पूर्व व्यवस्थापक द्वारा की गई लापरवाही एवं पुराने प्रस्तावों पर अमल नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। इसे देखते हुए पूर्व व्यस्थापक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई प्रस्ताव लेने पूर्व प्रस्तावों पर कार्रवाई का भरोसा दिए जाने पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो पाई। इसके बाद समिति के सभी सदस्यों ने किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव पर चर्चा कर इसे बहुमत से पारित किया गया।
सहकारी समिति की आम सभा की शुरुआत अध्यक्ष भरत सिंह ने की। इस मौके पर सबसे पहले उन्होंने संस्था के लाभ-हानि की जानकारी देते हुए समिति द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर जब लोगों ने पुराने प्रस्तावों को देखा तो उसमें प्रस्तावों को तोड़ मरोड़ कर लिखने से उनमें नाराजगी छा गई। समिति के अध्यक्ष भरत सिंह ने सदन को जानकारी दी की पूर्व मुख्य व्यवस्थापक द्वारा प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं की गई। चार साल से समिति का अंकेक्षण भी नहीं हुआ है। साथ ही निर्धारित बजट से ज्यादा का खर्चा किया गया है। सदस्यों ने संस्था मे हुई गड़बडिय़ों की जांच की जानकारी चाही तो पता चला कि इस संबंध मे टीम का गठन किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि व्यवस्थापकों की लापरवाही से संस्था को काफी नुकसान हुआ है। उपाध्यक्ष अजय मीना ने कहा कि एक तरफ तो बोर्ड की बैठकों को सर्वमान्य माना जाता है, वहीं यहां लिए प्रस्तावों पर अमल नहीं होना पूरे सदस्यों का अपमान है। इस अवसर पर बरवाड़ा सहकारी समिति के अध्यक्ष रामधन नागर ने भी कई प्रस्तावों को पलट पर रखा। अंत मे समिति के चेयरमैन भरत सिंह ने सभी प्रस्तावों को पास करने का भरोसा दिला कार्रवाई पूरी की।
स्टोवभभका, युवक झुलसा
सवाईमाधोपुर | खंडारक्षेत्र के बालापुरा निवासी एक युवक स्टोव भभकने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी हंसराज ने बताया कि युवक बा