पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यटकों से बढ़ेगी शहर में रौनक

पर्यटकों से बढ़ेगी शहर में रौनक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैलानियों की स्थिति

भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

तीनमहीनों से बंद पड़े रणथंभौर अभयारण्य में पर्यटन सत्र एक अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक संजय जौहरी ने बताया कि पर्यटकों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशन पर सामूहिक ब्रोशर बनाया गया है जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, जिले के पर्यटन स्थलों, सरकार से मान्यता प्राप्त ट्रेवल एंजेसियों, मनी चेंज, जिला प्रशासन के मुख्य अधिकारियों के नाम मोबाइल नंबर आदि से संबंधित जानकारी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

पर्यटकों के लिए कई जानकारियां निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। इनमें होटल, रेस्टोरेंट, पर्यटन स्थल, ट्रेवल एंजेसियों, मनी चेंज आदि के मोबाइल नंबर रेलवे पर लगाए है।

वर्ष देशी विदेशी कुल

201069700 41400 111100

2011 63800 50255 114055

2012 65800 48535 114335

2013 69200 52370 121570

होटलों में अक्टूबर तक बुकिंग फुल

>पर्यटनसहायक जब्बार खान नेबताया कि सवाई माधोपुर में लगभग 55 होटल है। इन होटलों में एक हजार चार सौ कमरें है जिनमें दो हजार अाठ सौ पर्यटकों के रहने की व्यवस्था है। यहां स्थित लगभग सभी होटलों में अक्टूबर माह के लिए बुकिंग फुल हो चुकी है।

> झूमरबाबड़ी होटल के मैनेजर के.पी.सिंह नेबताया कि होटल का रंग-रोगन कराकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। होटल में 14 कमरें है, इनमें से दो सुईट रूम एवं 12 एसी कमरें है, जो अक्टूबर माह तक फुल हो चुके है।