पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवाड़ क्षेत्र में दर्जनों हैंडपंप खराब

शिवाड़ क्षेत्र में दर्जनों हैंडपंप खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाड़ क्षेत्र में दर्जनों हैंडपंप खराब

शिवाड़| कस्बेसहित आसपास के गांवों में हैंडपंप खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ईसरदा में 20 दिन से तीन हैंडपंप खराब पड़े हुए हैंै। शिवाड़ के कंवरपुरा, ईसरदा के सोलपुर राउप्रावि एवं पीएचसी का हैंडपंप कई दिनों से बंद पड़े है। इसके लिए कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप मिस्त्री सामान नहीं होने की बात कहकर लोगों को टरका देता है। दूसरी ओर कनिष्ठ अभियंता कन्हैयालाल का कहना है कि शीघ्र ही सामान पहुंचाकर हैंडपंप मिस्त्री से खराब हैंडपंप सही करवा दिए जाएंगे।

रेलवेसंस्थान में विदाई समारोह

सवाईमाधोपुर | स्थानीयरेल प्रशासन की ओर से सेवानिवृत हुए तीन कर्मचारियों का सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया है। स्टेशन अधीक्षक रामफूल मीणा ने बताया कि कॉमर्शियल विभाग से वरिष्ठ बुकिंग बाबू गोविंद प्रसाद मीणा, ग्रेड वन फीटर करण सिंह और सफाई कर्मचारी अंगूरी देवी का रेलवे संस्थान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर वेस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन शाखा सवाई माधोपुर के अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा, सचिव बी.एम.पांचाल एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने बधाई दी।

बिजलीबिलों में गड़बड़ियों से उपभोक्ता परेशान

खिरनी| कस्बेमें इन दिनों बिजली के बिलों में गड़बड़ियां होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के प्रभुलाल मीना, रामकेश मीना, जाकिर अंसार, छोटी देवी, कैलाश, रामधन, प्रेमराज सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया जून जुलाई माह का बिल जमा करवाने के बाद निगम के कर्मचारियों द्वारा सितंबर माह के बिल में जून जुलाई माह का बिल भी बाकी निकाल दिया। ऐसे में पीड़ित उपभोक्ताओं को बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने निगम के अभियंताओं से समस्या समाधान की मांग की है।

खुलेेपैसे देने के बहाने दुकानदार से ठगी

बौंली| कस्बेमें एक दुकानदार से अज्ञान व्यक्ति ने खुल्ले पैसे देने के बहाने 38 सौ रुपए की ठगी कर दी। पीड़ित दुकानदार सीताराम सिंह राठौड़ ने बताया कि वह कस्बे के बस स्टैंड पर पुलिस थाने के पास एक कैबिन में किराने की दुकान चलाता है। एक व्यक्ति दुकान पर आया तथा खुल्ले पैसे देने की बात कही। पीड़ित खुल्ले पैसे लेने के लिए उसके साथ-साथ चला गया। रास्ते में जाकर