- Hindi News
- रणथंभौर में पर्यटक जिप्सियों के पंजियन के लिए 291 आवेदन
रणथंभौर में पर्यटक जिप्सियों के पंजियन के लिए 291 आवेदन
कार्यालय संवाददाता | सवाई माधोपुर
रणथंभौरअभयारण्य में आने वाले नौ माह के लिए पर्यटन 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए वाहनों का पंजीयन एवं रूटों का निर्धारण का काम शुरू हो चुका है। सोमवार को वाहनों के पंजीयन के लिए आवेदन मांगे गए। इसमें उम्मीद से ज्यादा वाहन मालिकों ने पंजीयन आवेदन प्रस्तुत किए हैं।
वाहनोंकी स्थिति
रणथंभौरमें गत सत्र में 148 जिप्सियों का संचालन हुआ था। वहीं इस साल 291 जिप्सियों के लिए आवेदन आए हैं, जो गत वर्ष से 143 अधिक है। यह अब तक का सर्वाधिक जिप्सियों के पंजीयन का रिकार्ड होगा। इसी प्रकार गत वर्ष 229 कैंटरों का पंजीयन किया गया था। इसमें 24 केंटर पैट्रोल के थे। इस बार सभी 24 पैट्रोल केंटर बाहर हो गए है। पैट्रोल कैंटरों के बाहर होने के बावजूद इस वर्ष 238 कैंटरों के आवेदन विभाग को मिले हैं। जो गत वर्ष से 9 केंटर अधिक है।
यहरहेगी व्यवस्था
पूर्वमें रणथंभौर टाइगर रिजर्व एवं सवाई मानसिंह अभयारण्य दो भागों में विभाजित था, लेकिन इसे एक ही कर रणथंभौर टाइगर रिजर्व बना दिया गया है।
जोन नं. 1 से 5 तक 20 जिप्सियों में एक पारी में 120 तथा 20 कैंटरों में 400 पर्यटक जाएंगे। इसी प्रकार जोन नं. 6 से 10 के बीच 9 कैंटरों में 180 एवं 15 जिप्सी में 90 पर्यटक कुल 270 पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। पूर्व की तरह इस बार भी जोन नं. 9 एवं 10 को वाहनों की सीमा में नहीं बांधा गया है। इन जोन में रोस्टर से बुक होने वाले वाहनों के अलावा अतिरिक्त वाहन भी भेजे जाएंगे। इस बार रोस्टर प्रणाली से लगभग 750 पर्यटक एक पारी में तथा रोजाना दोनों पारी में मिला कर 15 सौ पर्यटक वन भ्रमण कर सकेंगे।
^अभीवाहनों के पंजीयन के लिए आवेदन लिए गए हैं। जांच के बाद वाहनों का पंजीयन किया जाएगा। इस बार अन्य वर्षों की तुलना में बहुत अधिक वाहन खासकर जिप्सियों का रिकार्ड बनने जा रहा है। अभी तक बुकिंग की व्यवस्था एवं रोस्टर प्रणाली में किसी प्रकार के बदलाव के निर्देश नहीं मिले हैं। महावीर,बुकिंगबाबू