दस लाख की डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर | चौथका बरवाड़ा थाना पुलिस ने दो साल पूर्व हुई डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 10 लाख रुपए की डकैती डालने के आरोप में विक्रम सिंह पुत्र चैनसिंह, मनोहर पुत्र चांदया उर्फ चांदमल, नारायण सिंह पुत्र बहादुर सिंह, गोरधन पुत्र हड़मतिया निवासी अरनिया डेरा कंजर बस्ती थाना अहेल नागेश्वर जिला झालावाड़ को प्रोडक्शन वारंट पर सांभर सब जेल जयपुर ग्रामीण से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि मान प्रताप पुत्र काना कंजर निवासी आदलवाड़ा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों ने रात्रि को आदलवाड़ा कंजर बस्ती में डकैती डाली तथा फायर भी किया। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। इनके दो साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
थानेपर दो भाई झगड़ा करते गिरफ्तार
सवाई माधोपुर | शिवाड़चौकी प्रभारी ने पुलिस चौकी में परिवाद की जांच के दौरान झगड़ा करते दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि सारसोप निवासी चौथमल पुत्र मांगीलाल मीणा ने परिवाद दिया था कि उसका भाई कल्याण मीणा उसे तो जमीन के बंटवारे में पैदावारी करने देता है और ही उसे जोतने देता है। परिवाद की जांच के दौरान पुलिस ने कल्याण को थाने पर बुलाया तो दोनों एक दूसरे पर मारपीट को उतारू हो गए। पुलिस द्वारा समझाइश के बाद भी वे नहीं मानें तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी प्रकार खंडार थाना पुलिस ने पिता से झगड़ा करते दिलीप निवासी खंडार को गिरफ्तार किया है।