पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में स्थापित होगी प्लेसमेंट सेल

राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में स्थापित होगी प्लेसमेंट सेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में कॅरिअर काउंसलिंग रोजगार परामर्श केन्द्र खुलेगा। इसके लिए समिति भी बना ली गई है। इस केन्द्र के खुलने से कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार एवं परामर्श संबंधी जानकारी भी मिल सकेगी। इसके लिए प्लेसमेंट सेल स्थापित होगी, जिसमें छात्रों की किस क्षेत्र में काम करने की रुचि है, उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा, ताकि निजी क्षेत्र में डिमांड होने पर छात्रों को रुचि के अनुसार उस क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध हो सकें।

परामर्श केन्द्र के संयोजक एनसीसी लेफ्टिनेंट अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डॉ. गोपाल सिंह और समीर शर्मा को सदस्य नियुक्त किए गए हैं। संयोजक शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग और रोजगार परामर्श केन्द्र से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ रोजगार की सुविधा, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का संचालन, नियमित रूप से प्रशिक्षण जैसे कंप्यूटर आदि का, व्यक्तिगत विकास कार्यक्रम, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स आदि के अवसर छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

सेलमें रहेगा रिकॉर्ड

इसकेलिए कॉलेज में प्लेसमेंट सेल स्थापित होगी। छात्रों से किस क्षेत्र में काम करने की उनकी रुचि की जानकारी लेते हुए प्लेसमेंट सेल में रिकॉर्ड रखा जाएगा। जरूरत के अनुसार रोजगार प्रदाता कंपनियों अथवा संस्थानों में इच्छुक छात्रों को रोजगार के लिए भेजा जाएगा। कोई भी कंपनी अथवा संस्थान कॉलेज की प्लेसमेंट सेल से संपर्क कर रोजगार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को प्राप्त कर सकते हैं।

कॉलेजकी वेबसाइट एवं हेल्पलाइन तैयार

समितिके संयोजक शर्मा ने बताया कि कॉलेज में करीबन पांच हजार छात्र अध्ययन करते हैं। इनकी सुविधा के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट एवं हेल्पलाइन भी तैयार की गई है।

इस पर रोजगार लेने वाला एवं रोजगार देने वाला संपर्क कर सकता है। यह केवल नियमित छात्रों के लिए होगा। छात्रों के कॅरिअर काउंसलिंग के लिए विभिन्न निजी क्षेत्रों के अधिकारियों को कॉलेज में बुलवाकर उनकी गाइड लाइन एवं स्वरोजगार से छात्रों को अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम निर्धारित कर लिया गया है।

^एनसीसीकैडेट्स से इसके लिए सर्वे भी कराया गया। सर्वे में अस्सी प्रतिशत से अधिक युवाओं के शिक्षक बनने, पचास फीसदी सेना में,