- Hindi News
- डामरीकृत सड़क नहीं होने से सड़क गड्ढों में तब्दील
डामरीकृत सड़क नहीं होने से सड़क गड्ढों में तब्दील
शिवाड़| कुम्हारोंकी ढाणी से महापुरा पंचायत मुख्यालय तक डामरीकृत सड़क का निर्माण करवाने की मांग ग्रामीणों प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने बताया की ढाणी को राजस्व गांव में शामिल कर इसका नाम पार्वती नगर कर दिया, जो पंचायत मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर है, लेकिन यहां डामरीकृत सड़क नहीं होने से लोगों को पंचायत मुख्यालय तक आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर बारिश के समय तो रास्ते में पानी भर जाने में इसका पंचायत मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। साथ ही महिलाओं के प्रसव के समय तो काफी परेशानी होती है। कई बार तो साधन के अभाव रास्ता सही नहीं होने के कारण रास्ते में ही प्रसव हो जाता है। ग्रामीणों ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधितों से समस्या समाधान की मांग की है।
इस बारे में सरपंच मनभर चौधरी ने बताया की वास्तव में लोगों को पंचायत मुख्यालय तक आने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले ग्रेवल सड़क का निर्माण भी किया गया था लेकिन उस पर डामरीकरण नहीं होने से यह वापस गड्ढ़ों में बदल गई है।
आश्रितोंको 2 लाख की आर्थिक सहायता : सवाई माधोपुर| विभिन्नदुर्घटनाओं में चार मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई। कलेक्टर पूनम ने बताया कि मृतकों में नाथू लाल कुमार निवासी पीपलवाड़ा, कल्लू राम गुर्जर निवासी बाढ़ बन्धड़ा, भूपेन्द्र सिंह सोलंकी निवासी टोडरा तथा राधा देवी उर्फ राजी बैरवा निवासी बालोली शामिल हैं।