शिविर में 225 छात्रों की नेत्र जांच
रोटरीक्लब सवाई माधोपुर द्वारा वात्सलय हॉस्पिटल के तत्वाधान में सोमवार को राउमावि सूरवाल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुरेश चंद जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवा कार्य के लिए कोई आयु या क्षेत्र की सीमा नही होती है।
शिविर में डॉ. विवेक गुप्ता द्वारा 225 छात्र-छात्राओं की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. केडी गुप्ता, कैलाश खंडेलवाल, सुरेंद्र सिंह राजावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवचरण पारीक आदि ने भी छात्र-छात्राओं को समाजिक कार्यो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
सवाई माधोपुर. रोटरीक्लब सवाई माधाेपुर द्वारा राउमावि सूरवाल में आयोजित नेत्र जांच शिविर में रोगी की जांच करते चिकित्सक।