जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 27 को
जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 27 को
सवाई माधोपुर | राजस्थानशिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) जिला इकाई सवाई माधोपुर का शैक्षिक सम्मेलन 26 एवं 27 सितंबर को राउमावि शहर सवाई माधोपुर में होगा। जिला मंत्री महेश चन्द सोनी ने बताया कि शैक्षिक सम्मेलन मे शिक्षा से संबंधित नवाचारों पर चर्चा की जाएगी एवं शैक्षिक गुणवत्ता के सुधार के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष (रेसला) वीरपाल सिंह चौहान पर्यवेक्षक के रूप मे उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राउमावि शहर के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द जैन द्वारा की जाएगी। इसी प्रकार राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का जिला अधिवेशन 26 27 सितंबर को रेल्वे स्टेशन के पास स्थित सेकसरिया विद्यालय में होगा। जिला मंत्री महेश ने बताया कि अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
रमाकांतशर्मा सहायक मंडल सचिव मनोनीत
सवाई माधोपुर | ऑलइंडिया पोस्टल एंप्लाइज यूनियन ग्रामीण डाक सेवक मंडल शाखा सवाई माधोपुर के मंडल सचिव रामचरण शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रमाकांत शर्मा को सहायक मंडल सचिव तथा सुनील कुमार अवस्थी को प्रचार मंत्री पद पर मनोनीत किया है।