पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनोबा बस्ती में आने जाने वालों की होगी वीडियोग्राफी, तैनात होंगे जवान

विनोबा बस्ती में आने जाने वालों की होगी वीडियोग्राफी, तैनात होंगे जवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| सवाई माधोपुर

विनोबाबस्ती में वेश्यावृति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अब नई पहल शुरू करने की योजना बना ली है। इस बस्ती में आने जाने वालों की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके लिए अलग अलग शिफ्टों में जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान विशेष नजर रखी जाएगी।

गत दिवस एडीशनल एसपी, सीओ सिटी के निर्देशानुसार विनोबा बस्ती में वैश्यावृत्ति पर अंकुश रखने के लिए पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। सीओ सिटी राकेश बैरवा ने बताया कि विनोबा बस्ती पर पूरी निगरानी के लिए, इसमें होने वाली गतिविधियों एवं लोगों के आने जाने की समस्त वीडियोग्राफी की जाएगी ताकि बस्ती में होने वाली आपराधिक गतिविधियों, वैश्यावृत्ति जैसे मामलों एवं असामाजिक तत्वों की रोकथाम की जा सके। सीओ सिटी ने बताया कि इसके लिए पूरी प्लानिंग तय कर ली गई है। शिफ्टों के हिसाब से सादा वर्दी में जवानों को वीडियोग्राफी के लिए तैनात किया जाएगा तथा पुलिस भी दिन रात गश्त कर विशेष निगरानी रखेगी।

धार्मिकस्थानों एवं शिक्षण संस्थाओं के पास भी निगरानी

सीओसिटी राकेश बैरवा ने बताया कि शहर एवं बजरिया में शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थानों के आसपास कोई असामाजिक गतिविधि नहीं हो, इसके लिए पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। जहां कहीं से भी सूचना मिलेगी, उस पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

वीडियोक्लिपिंग के मामले में एक और आरोपी को पकड़ा

सवाईमाधोपुर| शहरमें युवती के देह शोषण करने और वीडियो क्लिपिंग बना कर फेसबुक पर प्रचारित करने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी राकेश बैरवा ने बताया कि शहर निवासी आमिर को रविवार शाम को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी आसिफ पुत्र महताब निवासी शहर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरे गिरफ्तार आरोपी आमिर से पूछताछ में कई राज खुलने की संभावना है। इस मामले में और भी आरोपियों के नामों का खुलासा हो सकता है।

इस मामले में 164 सीआरपीसी के तहत न्यायालय में महिला के बयान भी हो चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि वे लोग अश्लील वीडियो क्लीपिंग के माध्यम से उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे एवं धमकियां देने लगे।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि इस मामले