आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
चौथकाबरवाड़ा थाने में एक महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ उसकी अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाकर नेट पर डालने का मामला दो माह पूर्व दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को लंबे समय से गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस आशय को लेकर सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र की रेगर बस्ती निवासी महिला ने बताया कि उसके रिश्तेदारी में पांच लोगों ने एक राय होकर उसकी अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाकर उसे नेट पर डाल दी। जब पीडि़ता को 20 मई को इस बात का पता चला तो पीड़िता पर दबाव बनाकर राजीनामा करवा दिया गया था लेकिन 5 जून को पीड़िता ने इस मामले को लेकर चौथका बरवाड़ा थाने में पांच नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।