पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता सड़कों पर, आरोपी गिरफ्तार

जनता सड़कों पर, आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोर्न वीडियो मामला

सवाई माधाेपुर. शहरके मुख्य मार्गों पर निकाली गई वाहन रैली।

सवाई माधोपुर. आरोपी(लाल घेरे में) को कोर्ट में पेश करती पुलिस।

सवाई माधाेपुर. आरोपीका पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त करते लोग।

सवाई माधोपुर. शहरकी युवती के पोर्न वीडियो एवं लव जिहाद के विरोध में शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च करते लोग।

भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

शहरकी एक युवती का पोर्न वीडियो बना कर नेट के माध्यम से प्रचारित करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भास्कर के प्रमुखता से मामला उजागर करने के बाद जनता सड़कों पर उतर आई और इसने जन आंदोलन का रूप ले लिया। मंगलवार को इसके विरोध में वाहन रैली, पैदल रैली एवं जन सभाओं के साथ कलेक्ट्रेट एवं बाजारों में प्रदर्शन कर पुतले फूंके गए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 9:30 बजे शहर पुरानी अनाज मंडी परिसर में पार्षद मंजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा दुपहिया वाहनों के साथ पहुंचे। यहां से सभी गुस्साए युवा नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। मार्ग में सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। चारो तरफ पुलिस की चौकस नजर थी। बाद में रैली आलनपुर होती हुई बजरिया टोंक बस स्टैंड पर पहुंची। यहां पर जितेंद्र सिंधी, मंजीत सिंह एवं सेट्टी जैन के नेतृत्व एवं आचार्य लोकेंद्र शर्मा के सान्निध्य में वाहनों को छोड़ कर पैदल मुख्य बाजार रवाना हुई। पूरे बाजार में हजारों की संख्या में युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस आंदोलन में पहली बार शहर के कॉलेजों एवं स्कूलों की छात्राएं भी शामिल हुई। प्रदर्शन के दौरान एक बार मार्ग को लेकर प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच टकराव के हालात उत्पन्न हो गए, लेकिन बाद में आपसी समझ से मामला सुलझ गया। हजारों प्रदर्शनकारियों की भीड़ बजरिया सब्जी मंडी की ओर जाने के स्थान पर सीधे कलेक्ट्री पहुंची। यहां पर नारेबाजी के बाद आरोपी आसिफ का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अपनी मांग एवं पीड़ा प्रशासन के सामने रखी।

आरोपीरिमांड पर

पोर्नवीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने वाले आरोपी आसिफ को सोमवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एसआई शरीफ अली आदि के नेतृत्व में गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद मंगलवार शाम आरोपी को न्यायालय