पंखीड़ा तू उड़ के जाना..
दिगंबरजैन सर्वार्थसिद्धि अतिशय तीर्थ क्षेत्र समिति, सर्वार्थसिद्धि नवयुवक मण्डल महिला मण्डल रणथम्भौर (स.मा.) के संयुक्त तत्वावधान में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से आयोजित भगवान सम्भव नाथ के मेला महोत्सव में रणथम्भौर किला दिगंबर जैन मन्दिर में भजन गायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों की ओर से एक से बढ़कर एक जैन भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि गायक कलाकारों पारस भौंसा, योगेन्द्र पापड़ीवाल, अजीत बड़जात्या, राजेश बाकलीवाल, विनय पापड़ीवाल आदि ने आया तेरे दर पे दीवाना.., पंखीड़ा तू उड़ के जाना.., त्रिशला मैया के आंगन में घुटवन खेले महावीरा.., बाजे कुंडलपुर में बधाई कि नगरी मे वीर जन्में महावीरा.., झीमी-झीमी उड़े रे गुलाल चालो रे मंदरिया.. आदि मनमोहक प्रस्तुतियों दी, जिस पर कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए। इससे पहले समिति ने कलाकारों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में महिला मण्डल की ओर से संगीतमयी मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अशोक पांड्या, पारस बड़जात्या गोधा, विक्रम भंवसा, सुशील छाबड़ा, सुरेन्द्र पांड्या, अभिषेक छाबड़ा, सोमचंद संघी, अजय बाकलीवाल, अविनाश भुसावडी, महेश बज, शशांक कासलीवाल, अनिल पल्लीवाल, राजकुमार कासलीवाल, भागचंद बाकलीवाल, रमेश भुसावडी, संजय जैन सहित स्थानीय आसपास के इलाकों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
भजनोंमें झूमे श्रोता भंडारे में पाई प्रसादी
भगवतगढ़| निकटवर्तीग्राम बिणजारी में देलवार के स्थान पर सोमवार की रात को भजन संध्या एवं जागरण आयोजित हुआ। भजन संध्या एवं जागरण में विभिन्न स्थानों की गायक मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मन मोह लिया। आयोजन से जुडे़ भगवान शर्मा ने बताया कि जागरण में सुनारी, लोरवाड़ा एवं बिणजारी की पार्टियों ने भजन प्रस्तुत किए।
भजन संध्या एवं जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद तेजाजी गायन एवं देलवार गायन का दौर चला। गायक मंडलियों ने भजनों से श्रोताओं को खूब भक्ति रस का पान करवाया। सुबह मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण से भजनों को विराम दिया गया।
भंडारेमें पाई प्रसादी: सुबहभंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को भगवान के भोग लगाने के बाद प्रसादी जिमाई गई। इस मौके पर ब