पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खींची मोहल्ले में हमेशा भरा रहता कीचड़

खींची मोहल्ले में हमेशा भरा रहता कीचड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसियों ने जताई जीत पर खुशी

राजस्थानविधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा चार में से तीन सीटें जीतने पर कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की। कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की ओर से जीत का जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, जमील अहमद, लक्ष्मी कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।

जिला किसान खेत मजदूर कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को तीन सीटें मिलने पर मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता जताई। इसी प्रकार राजस्थान युवा गुर्जर महासभा की ओर से कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए मिठाइयां बांटी गई। जिलाध्यक्ष रामसिंह गुर्जर ने इसे प्रदेशाध्यक्ष सचिव पायलट की जीत बताया।

बौंली| प्रदेशकी चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को तीन सीटों पर मिली विजय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। ब्लॉक महामंत्री मंजूर आलम करारखानी एवं प्रवक्ता धर्मराज मीणा ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान मीणा, शिवचरण बुंदेला, हनीफ, केसरलाल वर्मा, प्रधान मनभर देवी, रामावतार मंगल बासवाले, अरूण कुमार जैन, मुमताज खां पठान, कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष संतोष स्वामी, मोहसिन खान, कयूम रहबर, श्योपाल माली, दरगाई इस्लामपुरा आदि ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।

मलारनाडूंगर | विधानसभाउप चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को चार मे से तीन सीट जीतने पर कस्बे मे कांग्रेसियों ने मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया। टोंक सवाईमाधोपुर लोक सभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस महासचिव अकरम बुनियाद, जोनी अली, शहजाद, कमर अली, अकरम शेख, शादाब आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

खिरनी. खींचीमोहल्ले में गंदे पानी में से निकलते विद्यािर्थ।