पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी का इंजन फेल, जहां तहां ट्रेनें हुईं जाम

मालगाड़ी का इंजन फेल, जहां-तहां ट्रेनें हुईं जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथ का बरवाड़ा. ट्रैकजाम होने के बाद कंट्रोल रूम पर व्यवस्थाओं में जुटे स्टेशन अधीक्षक।

चौथ का बरवाड़ा. ट्रैकजाम होने से कस्बे के स्टेशन पर खड़ी ट्रेन तथा परेशान होते यात्री।

भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा

जयपुर-सवाईमाधोपुर रेल मार्ग पर सोमवार शाम को चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्टेशन के मेन प्वॉइंट पर एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इंजन मेन प्वॉइंट पर फेल होने के कारण रेलवे का सिग्नल सिस्टम बंद हो गया। इससे कोई भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। जंगल में विभिन्न ट्रेनें खड़ी रहने से यात्री परेशान रहे। रात्रि आठ बजे रेलवे के अधिकारी ट्रैक को बहाल करने में लगे हुए थे लेकिन मालगाड़ी का इंजन मेन प्वॉइंट पर फंसने के कारण सभी सिग्नल फेल हो गए, जिससे तो कोई पावर पाया और ही जा पाया।

डेढ़घंटे जंगल में खड़ी रही बयाना-जयपुर ट्रेन

चौथका बरवाड़ा स्टेशन पर शाम छह बजे जयपुर से एक मालगाड़ी सवाई माधोपुर के लिए जा रही थी। बरवाड़ा स्टेशन के पास पांवडेरा फाटक पर जब यह मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो पर घुमाव पर मुड़ी तभी इसका इंजन फेल हो गया, जिस स्थान पर इंजन फेल हुआ, वह रेलवे का मुख्य प्वॉइंट था। ऐसे में इंजन फेल होने के साथ ही पूरा सिस्टम काम करना बंद हो गया। इससे सवाई माधोपुर से रही बयाना-जयपुर सवारी गाड़ी को डेढ़ घंटे तक जंगल में खड़ी रखना पड़ा। साथ ही अन्य ट्रेनें यथावथ स्थलों पर ही खड़ी हो गई।

डेढ़ घंटे तक मालगाड़ी के इंजन को काफी सुधारने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सुधार नहीं होने तथा बयाना-जयपुर गाड़ी का जंगल में खड़े होने के कारण यात्रियों को हो रही असुविधाओं एवं नाराजगी को देखते हुए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था कर जैसे-तैसे ट्रेन को चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया। ट्रेन के यहां पहुंचने पर यात्रियों ने तो राहत की सांस ली, लेकिन रेलवे प्रशासन के लिए परेशानी में कोई कमी नहीं आई।

मालगाड़ी का इंजन प्वॉइंट से आगे नहीं बढ़ने से तो जयपुर से कोई पावर मौके पर पहुंच पा रहा था और ही सवाई माधोपुर से किसी अन्य पावर को घटना स्थाल पर ले जा पाना संभव हो रहा था। ऐसे में समाचार लिखे जाने तक रेल यातायात बहाल नहीं हो पाया था। इससे यात्रियों में परेशानियों के साथ-साथ गुस्सा देखा गया, वहीं रेलवे विवश नजर आया।

सुपरफास्टसे लेकर सवारी गाड़ी सभी के पहिए थमे

मालगाड़ीका पावर फेल होने से जयपुर-सवाई माधोपुर मार्ग पर रेल यातायात एकदम बंद हो गया। समाचार लिखे जाने तक अजमेर से जबलपुर जाने वाले दयोदया एक्सप्रेस पिछले डेढ़ घंटे से ईसरदा स्टेशन पर खड़ी हुई थी। वहीं जोधपुर से भोपाल जाने वाले सवारी गाड़ी को भी ईसरदा से जयपुर के बीच ही खड़ा रखा गया। साथ ही कोटा से चलकर हनुमानगढ़ जाने वाले ट्रेन को रात आठ बजे तक सवाई माधोपुर से नहीं छोड़ा गया था। ऐसे में रात में यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

फाटकरहे बंद, ट्रैफिक ठप

घटनाका एक मुख्य प्रभाव सड़क यातायात पर भी पड़ा। मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण सिग्नल बंद होने के कारण बरवाड़ा से दोनों मुख्य फाटक बंद रहे। चौथ का बरवाड़ा से चौरू एवं कोटा जाने वाला रेलवे फाटक डेढ़ घंटे तक बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा से शिवाड़ होकर जयपुर जाने वाले मार्ग पर बना रेलवे फाटक रात आठ बजे तक भी नहीं खुल पाया था। इससे सड़क यातायात से सफर करने वाले सैकड़ों लोग देर रात तक फंसे हुए थे।

पैदललौटे यात्री

घटनाके कारण बयाना-जयपुर ट्रेन को डेढ़ घंटे तक जंगल में ही खड़ा रखने के कारण बरवाड़ा आने वाले यात्री पैदल ही बरवाड़ा पहुंचे। इसी प्रकार स्टेशन पर कोटा एवं जयपुर जाने वाले यात्री भी ट्रेन नहीं आने से निराश होकर घरों को लौट आए। साथ ही टिकट काउंटर पर टिकट वापसी कराने वालों की भीड़ लग गई।

चायकी कैबिनों-ढाबों पर लगी भीड़

रेलवेप्रशासन ने जैसे-तैसे करके डेढ़ घंटे बाद बयाना-जयपुर ट्रेन को चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर पहुंचाया तो चाय की केबिनों एवं ढाबों पर यात्रियों की भीड़ लग गई। बरवाड़ा स्टेशन के आसपास लगने वाली दुकानों पर भीड़ इतनी थी कि ज्यादा पैसा देने के बाद भी लोगों को सामग्री नहीं मिल पा रही थी। रात होने के कारण लोगों को भोजन सामग्री की भी आवश्यकता थी। ऐसे में ढाबों पर पैर रखने की जगह नहीं मिली। दूसरी ओर रेलवे स्थिति को सामान्य करने में लगा हुआ था।

^मालगाड़ीका इंजन प्वॉइंट पर खराब हो जाने के कारण जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे ट्रेक जाम रहा। इंजन मेन प्वॉइंट पर खराब होने के कारण जयपुर मार्ग के साथ-साथ सवाई माधोपुर मार्ग के सिग्नल भी बंद हो गए। ऐसे में माधोपुर की ओर से भी ट्रेनें नहीं पाई। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर यातयात बहाली का कार्य जारी है। बीएलजाट, स्टेशन अधीक्षक