पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मक्खनलाल मीणा की जमीन से नगर परिषद ने हटाया कब्जा

मक्खनलाल मीणा की जमीन से नगर परिषद ने हटाया कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | भामाशाहमक्खनलाल मीणा द्वारा नगर परिषद से नीलामी में खरीदे गए भूखंड पर हो रहे अतिक्रमण को नगर परिषद के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से सोमवार को हटवाया। अतिक्रमण हटने के बाद वहां नींव खुदवाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

मक्खनलाल मीणा ने बताया कि ट्रक यूनियन चौराहे के पास बने भूखंड को उन्होंने नगर परिषद की नीलामी में खरीदा था और इसका संपूर्ण भुगतान मय ब्याज तथा पेनल्टी के नगर परिषद में जमा करा दिया था। पूर्ण भुगतान जमा कराने के बाद भी इस जमीन के कुछ भाग पर प्रभावशालियों ने अतिक्रमण कर रखा था। इस बारे में मक्खनलाल मीणा ने नगर परिषद के अधिकारियों से पहले 29 दिसंबर, इसके बाद 12 जनवरी तथा इसके बाद एक बार फिर 27 जनवरी को निवेदन किया था। इसके बाद कार्रवाई के लिए सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों का दस्ता जेसीबी सहित मौके पर पहुंचा।

इस दौरान नप के कनिष्ठ अभियंता ने सीमा ज्ञान करने के बाद जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करवाया। अतिक्रमण हटने के बाद जमीन की नींव खुदवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। वर्तमान में नगर परिषद आयुक्त के बाहर होने के कारण मक्खनलाल मीणा को कब्जा पत्र तथा जमीन का कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है।

सवाई माधोपुर. मक्खनलालमीणा की जमीन से अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी।