पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित सरंपच की योग्यताओं की जांच करवाने की मांग

नवनिर्वाचित सरंपच की योग्यताओं की जांच करवाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

बामनवासतहसील के ग्राम पंचायत सीतोड़ के लोगों ने नवनिर्वाचित सरपंच की योग्यताओं और एक प्राईवेट स्कूल द्वारा जारी की गई अंकतालिका की जांच करवाने की जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को ज्ञापन देकर मांग की है।

सीतोड़ के धनराज, बृजमोहन, जगराम, नेमराज, गुड्‌डू, पदम, रामचरण, पप्पू, हरिसिंह, मदनलाल, शीशराम, गोविंद, चरतलाल, विनोद, रामावतार सहित अन्यों ने ज्ञापन में बताया कि अनिता गुर्जर ने सरपंच पद के नामांकन में अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र के रूप में नूतन आदर्श विद्या मंदिर उप्रावि सूरगढ़ द्वारा जारी आठवीं कक्षा की अंकतालिका प्रस्तुत की है। लोगों ने ज्ञापन में बताया कि अनिता ने राप्रावि काचरहेड़ा ब्लॉक बामनवास से कक्षा पहली में प्रवेश लेकर कक्षा तीन तक अध्ययन किया तथा कक्षा चार में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसका नाम पृथक कर दिया गया। अब तक भी इस विद्यालय द्वारा अनिता की टीसी जारी नहीं की गई है। ऐसे में अनिता गुर्जर ने कक्षा तीन के बाद कभी भी औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की है तथा सरपंच चुनाव में फर्जी अंकतालिका प्रस्तुत कर चुनाव लड़ा है। लोगों ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को ज्ञापन देकर नूतन आदर्श विद्या मंदिर उप्रावि सूरगढ़ ब्लॉक बामनवास द्वारा जारी अंकतालिका की संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से जांच करवाने की मांग की है। डीईओ प्रारंभिक ने बीईईओ को तीन दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।

सवाई माधोपुर. डीईओप्रारंभिक को ज्ञापन देते सीतोड़ ग्राम पंचायत के लोग।