सबसे ज्यादा आय, लेकिन सुविधाएं सिफर
चौथ का बरवाड़ा. कस्बेके प्लेटफार्म पर खराब पड़े पानी के लिए लगे नल।(दाएं) कस्बे के प्लेटफार्म नंबर दो पर टूटी पड़ी कुर्सियां।
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा
जयपुरसे सवाई माधोपुर रेलमार्ग पर चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के अभाव से यात्री परेशान हैंै।
जयपुर से सवाई माधोपुर रेल मार्ग पर रेलवे को सबसे ज्यादा आय बरवाड़ा स्टेशन से होती है। इसके बावजूद भी प्लेटफार्म पर छाया-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही यहां बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां टूटी पड़ी है तथा शौचालयों पर ताला लगा है। इस समस्या के बारे मे कई बार रेलवे अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी सुविधाओं का विस्तार नही होने से लोगों मे नाराजगी है।
कस्बे में चौथ माता का प्रसिद्ध मंदिर होने से रोजाना सैकड़ों यात्री विभिन्न ट्रेनों से कस्बे में पहुंचने है। ऐसे में स्टेशन पर हमेशा ही यात्रियों की अधिकता रहती है। इसी के चलते कस्बे से जयपुर सवाई माधोपुर के बीच के सभी स्टेशनों से ज्यादा यात्री चढ़ते उतरते है। दूसरी ओर स्टेशन पर रेलवे की अनदेखी से सुविधाएं नही मिलने से यात्रियों को पानी के लिए भी भटकना पड़ता है।
प्लेटफार्मबनाया पर सुविधा नहीं
स्टेशनपर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्लेटफार्म बने है। प्लेटफार्म संख्या दो पर छाया का इंतजाम है और ही पानी का। ऐसे में यात्रियों को धूप में खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार करने के साथ पानी के लिए भी भटकना पड़ता है।
स्टेशन पर कई ट्रेनों के क्रॉसिंग को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म नम्बर दो का निर्माण करवाया था लेकिन सुविधाओं के लिए कोई बजट मुहैया नहीं करवाया गया है। साथ ही प्लेटफार्म पर आवश्यक रूप से होने वाली सुरक्षा दीवार भी नहीं बनवाई गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है।
शौचालयोंपर लटके हैं ताले
प्लेटफार्मपर यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए बनाए गए शौचालयों पर ताला लगा दिया है। इससे यह यात्रियों के उपयोग में नहीं रहे हैं। जब भी कोई अधिकारी का निरीक्षण होता है तो ताले खोल दिए जाते है तथा निरीक्षण पूरा होने के बाद वापस ताला लगा दिया जाता है।
पैदलपुल का नहीं हुआ निर्माण
प्लेटफार्मएक से दो पर जाने के लिए पैदल पुल भी नहीं है। विकलांग यात्रियों को क्रॉसिंग के समय काफी परेशानी आती है। साथ ही यदि कोई पटरी भी पार करता है तो आए दिन आरपीएफ के जवान जुर्माना वसूलते हैं। यहां पैदल पुल की स्वीकृति सालों पहले हो चुकी है, लेकिन कार्य नहीं हो पाया है।
नलोंमें नहीं आता पानी
प्लटेफार्मसंख्या दो पर तो पानी की कोई व्यवस्था ही नहीं है, वहीं प्लेटफार्म संख्या एक पर भी पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं है। यहां लगी अधिकतर पानी की प्याऊ के नलों मे पानी आए अरसा हो गया है। लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ता है।
होचुके हैं हादसे
स्टेशनपर सुविधाओं के अभाव से हमेशा दुर्घटनाओं का अन्देशा बना रहता हैं। प्लेटफार्म दो पर सुविधाओं के अभाव में चौथ माता मेले पर 6 यात्रियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। अभी भी यह काफी नीचा होने से आए दिन यात्री गिरकर घायल हो जाते हैं।
^स्टेशनोंका निरीक्षण होता है। इनमें जो भी कमियां पाई जाती है। उस पर कार्रवाई की जाती है। बरवाड़ा स्टेशन पर किन सुविधाओं की कमी है। उनके प्रस्ताव रेलवे के पास है। जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। वीरेंद्रकुमार, डीआरएम