- Hindi News
- भरतपुर संभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
भरतपुर संभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
लोगों को नहीं मिल रहा एटीएम का लाभ
राजकीयपीजी कॉलेज में एनएसएस के भरतपुर संभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धनकेश ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जसकौर मीणा थी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण के साथ-साथ युवाओं में मानवीय संवेदनाओं का भी मान होना चाहिए। युवाओं को नौकरी के पीछे भागने की बजाय परंपरागत कृषि एवं पशुपालन व्यवसाय में भी नवाचार को अपनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.एन.गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम अधिकारी विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना एवं चरित्र निर्माण का भाव पैदा करें। आज चाणक्य जैसे शिक्षकों की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य ने अधिकारियों को निष्ठा से अपने कर्त्तव्य पथ पर डटे रहने का आह्वान किया।
सवाई माधोपुर. पीजीकॉलेज में आयोजित एनएसएस के संभाग स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित एनएसएस अधिकारी।