पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण एवं वन्यजीवों का महत्व बताया

पर्यावरण एवं वन्यजीवों का महत्व बताया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रणथंभौर पीजी कॉलेज के तत्वावधान में रणथंभौर विद्यास्थली सीनियर सेकंडरी स्कूल में इकाई अध्यक्ष रितेश शर्मा तथा छात्रसंघ उपाध्यक्ष पवन मीणा की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक वन अधीक्षक संदीप शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने हमारा पर्यावरण वन्यजीव संरक्षण पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार, मुख्य वक्ता प्रमोद शर्मा ने एबीवीपी का गठन एवं संरक्षण के संबंध में विचार व्यक्त किए तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। इसके अलावा इकाई अध्यक्ष रितेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, विमला शर्मा, मुकुटबिहारी मीणा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर किड्स फोर टाइगर के गोरधन मीणा, कालूराम शामिल टीम ने वन्यजीव पर फिल्म प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं को इनके महत्व के बारे में बताया।