- Hindi News
- 220 लोगों में बांटी स्वाइन फ्लू की दवाई, बचाव की दी जानकारी
220 लोगों में बांटी स्वाइन फ्लू की दवाई, बचाव की दी जानकारी
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा
कस्बेमें एक निजी होम्योपेथिक अस्पताल रिसर्च सेंटर की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए शिविर लगाया गया। इस शिविर में इस रोग से बचाव के बारे में परामर्श दिया गया तथा रोग से बचने के लिए 220 रोगियों को दवाइयां दी गई। सेंटर के चिकित्सक अमर चंद मीना ने बताया कि गांवों में इस रोग से बचाव के बारे में जानकारी लोगों को नहीं है। ऐसे में शिविर लगाकर लोगों को जागृत किया गया। साथ ही रोग से बचाव के लिए निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
आयुर्वेदविभाग आज वितरण करेगा काढ़ा
बौंली | आयुर्वेदविभाग के तत्वावधान में मंगलवार को सुबह दस बजे से ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में लोगों को काढ़ा वितरण किया जाएगा। यह कार्य राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय लाखनपुर के चिकित्साधिकारी रमाकांत बंसल एवं पीपलवाड़ा के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी रामकेश गुर्जर के निर्देशन में किया जाएगा। बंसल ने बताया कि यह काढ़ा स्वाइन फ्लू, सर्दी, जुकाम, ज्वर आदि बीमारियों सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव में उपयोगी है।
सवाईमाधोपुर | जिलामुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा छात्रों सहित महिलाएं तथा पुरुषों को काढ़ा पिलाने का कार्य लगातार जारी है।
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को कुल 372 लोगों को स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाया गया। चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय सीमेंट फैक्ट्री में 265 छात्रों, फैक्ट्री कॉलोनी में 80 तथा चिकित्सालय में 25 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। साथ ही छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों के लक्षण तथा बचाव की जानकारियां दी। मंगलवार को शहर के एक निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं को काढ़ा पिलाया जाएगा। इसी प्रकार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खानपुर के प्रभारी डॉ. कृष्णावतार शर्मा तथा सहायक श्रीफूलचंद मीणा ने ग्रामीणों सहित राउमावि खानपुर, दो निजी स्कूलों तथा दो आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 450 महिला-पुरुषों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया।
कुस्तला| कस्बेके राउमावि में छात्रों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीवल्लभ गौत्तम ने करीब 225 छात्रों को काढ़ा पिलाया तथा स्वाइन फ्लू के लक्षण तथा बचाव की जानकारियां दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैलाशचंद्र गुप्ता, हरिराम मीणा आदि लोग मौजूद थे।
मलारनाडूंगर | तहसीलके शेषा गांव में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयुर्वेद विधि से तैयार किया गया काढ़ा विद्यार्थियों को पिलाया गया। वरिष्ठ अध्यापक सैय्यद मुद्दस अली ने बताया वैद्य महेश चंद गुप्ता द्वारा विद्यालय में मौजूद 125 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाने के साथ स्वाइन फ्लू से सम्बन्धी जानकारियां भी दी गई।
सूरवाल| कस्बेके राउमावि में आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए छात्रों को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भीमसिंह मीणा, कंपाउंडर रफीक आदि ने छात्रों को स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों के लक्षण तथा बचाव की जानकारियां दी।
खिरनी| कस्बेमें आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी सुरेश चन्द वैद्य ने स्वाइन फ्लू से बचने के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका तथा राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय की तीन सौ पचास छात्राओं को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर छात्रों को स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों से बचने के उपाय बताए।