पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स अपने दस्तावेज 28 फरवरी तक उपलब्ध कराएं

पेंशनर्स अपने दस्तावेज 28 फरवरी तक उपलब्ध कराएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | पेंशनरसमाज जिला शाखा सवाई माधोपुर का वार्षिक अधिवेशन आगामी दिनों में आयोजित होने वाला है। जिला शाखा कार्यालय में संधारित अभिलेख में अनेक पेंशनर्स की जन्मतिथि, सेवा निवृत्ति तिथि, पता, पीपीओ नंबर आदि उपलब्ध नहीं है। पेंशनर समाज के जिला मंत्री घनश्याम मंगल ने बताया कि ऐसे पेंशनर्स जो जिला शाखा के आजीवन सदस्य हैं, वे पीपीओ की छायाप्रति, नवीनतम पता, दूरभाष नंबर आदि 28 फरवरी से पूर्व उपलब्ध करा दें। ऐसा नहीं होने पर सदस्यता पंजिका में वांछित विवरण अंकित करने में असुविधा रहेगी।