साफ सफाई के बाद चमका पंस परिसर
चौथ का बरवाड़ा | कस्बेमें पंचायत समिति के चुनाव का कार्य पूरा हो गया है। साथ प्रधान अन्य चुनाव का कार्य भी पूरा होने के बाद अब नई पंचायत समिति में कार्यालय चलेगा। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बंद पड़े विद्यालय में शुरू किए जाने वाले पंचायत समिति कार्यालय की कालापलट हो गई है। इससे पहले इन भवनों में आवारा जानवरों का जमावड़ा रहता था। कस्बे में पंचायत समिति का कार्यालय हस्तगंज गांव के पास चलाया जाएगा। पहले इस भवन में सरकारी विद्यालय संचालित था, लेकिन कम नामांकन होने के कारण इस भवन का उपयोग होना बंद हो गया था। लम्बे समय से भवन पर ताला लगने बरामदों में आवारा जानवरों के रहने से यहां गंदगी के ढेर लग गए थे।
अब पंचायत समिति का कार्यालय खुलने से गंदगी की जगह साफ सफाई नजर रही है। साथ ही क्षतिग्रस्त भवन की भी मरम्मत करने के बाद पुताई होने से पूरा परिसर चमका नजर रहा है।
विद्यालयोंमें आज मनाया जाएगा हाथ धुलाई दिवस
सवाई माधोपुर | सवाईमाधोपुर ब्लॉक के अंतर्गत संचालित राजकीय प्राथमिक और उप्रावि में 10 फरवरी को डी वार्मिंग डे तथा हाथ धुलाई दिवस अनिवार्य रूप से मनाया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कम बीईईओ घनश्याललाल महावर ने संबंधित संस्थाप्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।