- Hindi News
- वसुंधरा के दौरे के कारण प्रशासन अंगूठे के बल
वसुंधरा के दौरे के कारण प्रशासन अंगूठे के बल
दिनभर व्यवस्थाओं में जुटा रहा प्रशासन
मुख्यमंत्रीके सवाई माधोपुर आने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही व्यवस्थाओं में जुट गए। लेकिन करीब 10 बजे अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारी कर्मचारी लौट गए। इसके कुछ देर बाद ही जयपुर से मुख्यमंत्री के सवाई माधोपुर आने के कार्यक्रम की सूचना आई। सूचना मिलते ही अधिकारी कर्मचारी वापस तैयारियों में जुट गए। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी दिनभर मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों में इधर से उधर भागते रहे।
तुरतफुरत में करवाई हेलिपैड की सफाई
मुख्यमंत्रीके आगमन की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लवाजमें के साथ शेरपुर हेलिपैड पर पहुंचे। इसके बाद हेलीपेड परिसर में उगी झाड़ियों जगह जगह फैले पत्थर कांच के टुकड़ों को देखकर एडीएम ने नगर परिषद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद के कार्मिक दिनभर हेलिपैड की सफाई में जुटे रहे। हेलीपेड परिसर में उगी झाड़ियों को जेसीबी से साफ करवाया तथा गड्डों में मिट्टी भरवाकर समतल किया।
भाजपाप्रतिनिधिमंडल ने शहर की समस्याओं से करवाया अवगत : मुख्यमंत्रीके सवाई माधोपुर आगमन की सूचना मिलने पर भाजपा के पदाधिकारी भी हेलिपैड पहुंच गए।
यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शहर मुख्य मार्ग स्थित भैरू दरवाजे पर आए दिन लगने वाले जाम की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए भैरू दरवाजे के पास फ्लाई ओवर निर्माण करवाने तथा बजरिया में सैटेलाइट अस्पताल खोले जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रवक्ता जगदीश अग्रवाल, नगर परिषद उपसभापति श्याम सुंदर सिंहल, खंडार भाजपा नेता अशोक बैंडवाल, मुकेश शर्मा, भाजयुमो के महामंत्री सत्यनारायण धाकड़, निर्मल जैन सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।
वाहनोंको रोका
मुख्यमंत्रीके हेलिपैड पर पहुंचने के बाद गणेशधाम से शेरबाग होटल हेलिपैड तिराहे से आवागमन करने वाले वाहनों को गणेशधाम शेरपुर हेलिपैड तिराहे के पास ही रोक दिया। जब तक हेलिपैड से मुख्यमंत्री के शेरबाग होटल के लिए रवाना नहीं हुई तक तक वाहनों को रोका रखा। इस दौरान प्रमुख तिराहों पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। इससे वाहन चालकों राहगीरों को थोड़ी परेशानी हुई।