पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजन का पट्‌टा टूटने से कुएं में िगरी, मौत

इंजन का पट्‌टा टूटने से कुएं में िगरी, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| रवांजनाडूंगर थाना क्षेत्र भगवानपुरा गांव में मंगलवार को कुंए में गिरने से एक जने की मौत हो गई। सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य चिकित्सालय में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि कैलाश बैरवा पुत्र हजारी बैरवा कुंए पर इंजन चला रहा था। इसी दौरान इंजन का पट्‌टा टूट गया जिसके झटके से कैलाश कुंए में जा गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कुएं से शव निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।